अभय प्रताप सिंह
ललितपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर उत्तर प्रदेश की सभी जिलों के तहसीलों में तिलक यादव के नेतृत्व में जनपद ललितपुर के महरौनी विधानसभा की तहसील महरौनी में विशाल ट्रैक्टर किसान रैली निकाली जानी थी तो किसानों का समर्थन देख वर्तमान सरकार की पुलिस ने अपना तानाशाही रवैया दिखाया और ट्रैक्टरों की हवा निकाली एवं कुछ ट्रैक्टरों को रास्ता में अपना तानाशाही रवैया दिखाते हुए रोक दिया गया तो समाजवादी पार्टी नेतागणों के साथ किसानों ने सरकार का विरोध किया एवं किसान बिल को काला कानून बताते हुए बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताया। किसानों के समर्थन में उपस्थित पूर्व विधायक फेरन लाल अहिरवार, ब्रशभान यादव एडवोकेट, कालका प्रसाद यादव एडवोकेट, सरफराज खान एडवोकेट, सुरेन्द्र यादव जगारा विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, नीलेश झा ब्लॉक अध्यक्ष, संजू बरार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, दीपू अजान जिला सचिव लोहिया वाहिनी, सजल साहू, राहुल यादव, अख्तर खान, भजन लाल यादव, राजेश अहिरवार, अमरसिंह राजपूत, शीलचंद्र राजपूत, आदि सपा कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।