अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी अन्ना जानवर किसानों के परेशानी का सबब बने हुए हैं। किसानों की पहरेदारी के बाद भी किसान मौका लगते ही खेत में दावा बोल कर खड़ी फसल को बर्बाद कर देते हैं। रविवार की रात को अन्ना जानवरों ने 3 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल खा ली तथा उसे बर्बाद कर दिया है।
सहावनाका निवासी किसान विजय बाल्मीकि ने अपनी खेत में गेहूं की फसल थी। रविवार की सांय तक सब कुछ ठीक-ठीक था। खेत में खड़ी फसल लहरा रही थी। किसान रात रात जाग कर अपनी फसल की रक्षा कर रहा था। रविवार की रात को अन्ना जानवर का झुंड उनके खेत में घुस गया तथा खेत में खड़ी फसल को खाया तथा उसे बर्बाद कर दिया। जब सोमवार की सुबह किसान खेत देखा तो बर्बाद फसल को देखकर अपने आंशू रोक नहीं पाया तथा व्यवस्था को कोसते हुए भारी मन से घर लौट आया। किसान ने अपनी फसल खराब होने की शिकायत एसडीएम से कर दी है।